अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में मांगी पांच प्रतिशत की छूट
लखनऊ, जुलाई 30 -- यूपी में प्राइमरी स्कूलों में 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में पांच प्रतिशत की छूट दिए के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्णय को तत्काल लागू कराए जाने की मांग की। अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि गुरुवार को अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ओबीसी के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में पांच प्रतिशत की छूट दिए जाने की मांग उठाई गई। कुल 150 अंकों में से ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित कर नई सूची जल्द जारी किए जाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- UPTET Result 2026: जल्द जारी होगा यूपी टीईटी परिणाम, जानें कहां चेक करें स्कोरकार्ड अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया गया कि नियमानुसार जो भी उचित होगा वह कदम उठाया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.