अभ्यर्थियों ने राज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर, जुलाई 6 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। टीजीटी-पीजीटी 2026 भर्ती में प्रस्तावित नई नियमावली के विरोध में अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। रविवार को क्षेत्र के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने मांग किया कि वर्ष 2026 की भर्ती पुरानी नियमावली के तहत कराई जाए, जिससे लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के हित प्रभावित न हों। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के ठीक पहले नियमों में बदलाव से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बाहर हो जाएंगे और वर्षों की मेहनत प्रभावित होगी। अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि टीजीटी-पीजीटी भर्ती लंबे समय से निर्धारित नियमावली के आधार पर होती रही है, ऐसे में अंतिम समय पर बदलाव न्यायसंगत नहीं है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.