अभ्यर्थियों ने मांगा याची लाभ
लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह उन्हें याची लाभ दिलाने में मदद करें। आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे इन अभ्यर्थियों के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। 21 जुलाई को मामले पर फिर सुनवाई होगी। पिछड़ा-दलित संयुक्त मोर्चा बनाकर आरक्षण में गड़बड़ी की लड़ाई लड़ रहे अभ्यर्थियों की बैठक गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप के नेतृत्व में हुई। बैठक में अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्ष 2020 में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच व वर्ष 2023 में डबल बेंच का आदेश उनके पक्ष में रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी का कहना है कि राज्य सरकार चाहे तो वह याची लाभ देने पर राजी होकर मामले का हल निकाल सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.