अभ्यर्थियों ने की रिजल्ट में पांच प्रतिशत छूट देने की मांग
लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय स्कूलों में 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से ओबीसी अभ्यर्थियों को पास प्रतिशत में पांच प्रतिशत की छूट देने के आदेश को लागू कराने की मांग की। अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने कहा कि कुल 150 अंक में से 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत पाने वाले अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए संशोधित परिणाम जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को राहत दिलाने के लिए वह उनकी मदद करें। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह अभ्यर्थियों को नियम के अनुसार जो भी लाभ मिलना चाहिए वह दिलवाने के लिए उनकी मदद करेंगे और उनकी मांग राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.