मधुबनी, अप्रैल 24 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। जिले में उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रधानाध्यापकों की चल रही नियुक्ति प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नियुक्ति पत्र डीईओ कार्यालय में प्रदान किया गया। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय की निगरानी में इन्हें नियुक्ति पत्र हस्तगत कराया गया। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर दिया गया है। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को उनके विकल्प और उपलब्धता के आधार पर प्रखंड और स्कूल निर्धारित किए गए हैं। जिले में जिन अभ्यर्थियों को अलग-अलग विद्यालयों में पदस्थापन मिला है, उनमें ज्योत्सना, विद्यासागर सिंह, शशि कुमार, रमन कुमार पासवान, प्रियंका, स्नेहा भारती, अनिल कुमार ठाकुर, नवसेय, गणेश कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, गायत्री कुमारी, अंज...