अभ्यर्थियों को रोडवेज किराए में 50 फीसदी की छूट
जौनपुर, जून 17 -- जौनपुर, संवाददाता। नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी सहूलियत दी है। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के दृष्टिगत निर्णय लिया गया है कि उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव केपी सिंह के निर्देश के क्रम में जौनपुर रोडवेज डिपो के फोरमैन प्रभारी एआरएम मोहम्मद मुबारक ने बताया है कि किराए में छूट की यह सुविधा 20 जून तथा 21 जून (कुल दो दिवस) तक मान्य होगी। जिससे अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र तक जाने एवं परीक्षा उपरांत अपने गंतव्य/निवास स्थान वापस लौटने में इसका लाभ प्राप्त कर सकें। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षार्थियों को रोडवेज और सिटी बस में आधा किराया उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.