अभ्यर्थियों को मिलेगा नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण
पिथौरागढ़, जून 26 -- धारचूला। नगर के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अभ्यर्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सहायक सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों को टाइपिंग,स्टेनोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन हेतु इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की अंकतालिकाएं/प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र तथा एक पासपोर्ट आकार का फोटो शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में जमा करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.