मऊ, मार्च 14 -- मऊ, संवाददाता। दो दिवसीय पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा शनिवार को 596 कैमरों और 518 पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी में शुरू हो गई। अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक जांच और मिलान के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। चार पाली में आयोजित इस भर्ती परीक्षा में 24 हजार 960 अभ्यर्थियों के लिए जनपद के 17 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए क्षेत्र को 17 सेक्टर में बांट प्रभारियों की तैनाती की गई है। वहीं परीक्षा शुरू पर भर्ती बोर्ड के मानकों का अनुपालन परखने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने केंद्रों का जायजा लिया। शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा के लिए कुल 6240 अभ्यर्थी पंजीकृत है। सुबाह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुबह सात बजे ही अभ्यर्थियों...