जमशेदपुर, मार्च 12 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते 27 फरवरी को संपन्न नगर निकाय चुनाव में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को 23 और 24 मार्च को अपने चुनाव खर्च का फाइनल हिसाब देना होगा। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) की ओर से सभी प्रत्याशियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। साथ ही उन्हें खर्च का हिसाब किस प्रारूप में देना है और किन-किन बातों का ख्याल रखना है, इसके बारे में आज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया है। यह प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से माइकल जॉन ऑडिटोरियम में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.