अभ्यर्थियों को अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के वैचारिक सवालों ने छकाया
लखनऊ, जुलाई 20 -- संघ लोक सेवा आयोग की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सहायक कमांडेंट परीक्षा शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि सवालों का स्तर मध्यम से कठिन था। प्रश्न पत्र में कथन और कारण वाले प्रश्नों की भरमार थी। विशेषकर राजनीति और इतिहास के खंडों में कई सवालों में दो या अधिक कथनों को सही या गलत पहचानना था। अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के विषयों के वैचारिक सवालों ने काफी परेशान किया। इनमें सरकारी योजनाओं के प्रभाव और पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के सवाल पूछे गए। बीते एक साल की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ-साथ रक्षा और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के सवाल पूछे गए। दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन, निबंध और समझ वाले सवाल पूछे गए यह भी पढ़ें- 61 फीसदी ने छोड़ दी असिस्टेंट कमांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.