अभ्यर्थियों के लिए तीन दिन चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन
बांदा, जून 7 -- बांदा। रेलवे प्रशासन पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्टमोड में है। अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए परीक्षा में तीन दिन एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से आ जा सकें। झांसी मंडल रेलवे महाप्रबंधक के पीआरओ ने बताया कि झांसी मंडल की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन (झांसी मंडल) आठ, नौ और दस जून को विशेष प्रबंध किए हैं। एग्जाम स्पेशल ट्रेन (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी/ललितपुर से कानपुर/प्रयागराज) का संचालन तीन दिन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की वापसी और जाने के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.