कोडरमा, फरवरी 16 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत एवं डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पंजी का द्वितीय निरीक्षण सोमवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा संधारित निर्वाचन व्यय पंजी, व्यय विवरणी, संलग्न अभिलेखों तथा व्यय से संबंधित साक्ष्यों की गहन समीक्षा की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तृतीय निरीक्षण 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। सभी संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अपने निर्वाचन व्यय पंजी एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि निरीक्षण प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.