रांची, अगस्त 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा और उससे जुड़ीं नियुक्तियां रद्द करने के फैसले के खिलाफ मंगलवार को चयनित अभ्यर्थियों (जो सचिवालय में कार्यरत हैं) में नाराजगी देखी गई। सोमवार देर रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के तुरंत बाद नौकरी कर रहे अभ्यर्थी मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के बाहर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हर दिन की तरह जब ये सचिवालय कर्मी मंगलवार को भारी बारिश के बीच अपने ड्यूटी के लिए प्रोजेक्ट भवन पहुंचे, उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया और प्रवेश के लिए आईडी कार्ड मांगा गया। बगैर आईडी दिखाए उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भवन के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते मुख्य गेट बंद करना पड़ा। पुराने कर्मचारियों को आईडी कार्ड जांच के बाद ही अंदर प्रवेश (...