बलिया, फरवरी 17 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज बुधवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह साढ़े आठ बजे से 11.45 बजे तक हाईस्कूल तथा दूसरी पाली में दोपहर बाद दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी। पहले दिन दोनों कक्षाओं के हिन्दी विषय की परीक्षा होनी है। जिले में कुल 132 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल के 58 हजार 25 तथा इंटरमीडिएट के 61 हजार 724 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केन्द्रों को 22 सेक्टरों में बांटते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कुल लगभग 5800 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि छह सचल दस्ते भी लगातार चक्रमण करते रहेंगे। केन्द्रों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। पूरा केन्द्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.