उन्नाव, मार्च 13 -- उन्नाव। अभेद्य कायस्थ महासभा की ओर से शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। शाम पांच बजे प्रकाश गेस्ट हाउस में समारोह का आयोजन होगा। महासभा के अध्यक्ष शिशिर अस्थाना व सभी पदाधिकारियों ने जिले के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की। डॉ. नमन निगम ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...