नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम की एंट्री काफी दमदार रही थी। चैम्पियन बॉक्सर की शो में एंट्री को लेकर खुद सलमान खान बहुत एक्साइटेड थे। मैरी कॉम की शो में शुरुआत तो काफी अच्छी रही, लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें घर की याद सताने लगी है। मैरी हाल ही में अपनी बेटी को याद करते हुए टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और यह शो देख रही हर मां शायद मैरी से रिलेट कर पाएगी। मैरी कॉम की बेटी अडॉप्टेड है और शो में वह अपनी बेटी से दूर रहकर उसे बहुत याद कर रही हैं। बता दें कि मैरी को प्रीमियर में ड्रॉप करने उनके दोनों बेटे आए थे।मैरी कॉम की लाडली है उनकी बेटी मैरी कॉम के कुल 4 बच्चे हैं। उनके 2 जुड़वा बेटे (रेचुंगवार और खुपनेंगबा) हैं, इनका जन्म साल 2007 में हुआ था। तीसरा ...