अभी सीट बंटवारा हुआ भी नहीं, कांग्रेस में टिकट पाने वालों में मच गई होड़
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर होने वाली औपचारिक बैठक से पहले ही कांग्रेस खेमे में टिकट की दावेदारी तेज हो गई है। राज्य इकाई की कमान संभाल चुके पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से लेकर पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के परिजनों ने संभावित सीटों पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की दावेदारी और संभावित सीटें पार्टी में उन नेताओं की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है जो पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साल 2022 का विधानसभा चुनाव तमकुहीराज से लड़ने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू इस बार अपनी सीट बदलकर कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इसी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.