नई दिल्ली, जून 18 -- अगर आपकी सैलरी 70 लाख रुपये सालाना हो, तो आपसे कोई पूछे कि अब जिंदगी में आगे क्या करना चाहते हैं, तो आप क्या जवाब देंगे? इस सवाल का जवाब हर कोई अपने तरीके से देगा। लेकिन जब यही बात उस शख्स से पूछी गई जिसकी सैलरी 70 लाख रुपये हैं, तो उसने जवाब दिया कि अभी मैं इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं। शख्स का जवाब थोड़ा हैरान कर देने वाला है। इसे लेकर एक एंटरप्रेन्योर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट साझा की है, जो वायरल हो चुकी है। इस पोस्ट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल दरअसल, एक्स पर एंटरप्रेन्योर अंकित केडिया ने अपने पड़ोसी के साथ हुई बातचीत साझा की। उनका पड़ोसी IIT से पढ़ा हुआ है और सालाना 70 लाख रुपये कमाता है। अच्छी नौकरी और शानदार कमाई के बावजूद उसने स्वीकार किया कि वह अभी भी यह समझने की कोशिश ...