बेगुसराय, अप्रैल 4 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। अप्रैल माह की शुरुआत मौसम में बदलाव के संकेत के साथ हुई है। मौसम विभाग ने 5 से 8 अप्रैल के बीच जिले में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे बढ़ती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि, जहां मौसम साफ रहेगा वहां तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है जिसका असर जिले में भी दिख रहा है। 5 से 8 अप्रैल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट तथा 6 और 7 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.