इटावा औरैया, जुलाई 12 -- इटावा, संवाददाता। इटावा सफारी पार्क की लायन सफारी में घायल शेरनी राधिका का इलाज किया जा रहा है। उसकी पूंछ को काटकर छोटा कर दिया गया है। राधिका पानी तो पी रही है लेकिन अभी पूरा भोजन नहीं ले रही है। उसके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी की जा रही है। आठ जुलाई को सफारी के ब्रीडिंग सेंटर के नाइट सेल में बब्बर शेरनी राधिका की पूंछ को बब्बर शेरनी नीरजा ने काट लिया था। उसके बाद अगले दिन राधिका ने खुद भी अपनी पूंछ कई बार काट ली थी। पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्याल मथुरा से विशेषज्ञ डॉ. संजय पुरोहित, विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग व भालू संरक्षण केंद्र आगरा के डॉ. इलैया राजा को बुलाया गया था। सफारी के डाक्टरों ने तो तत्काल उसका इलाज शुरु कर दिया था। सफारी के डायरेक्टर डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि प्रधान मुख्य वन ...