कानपुर, सितम्बर 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के आरोप में जेल भेजी गई शालू को पुलिस ने क्लीनचिट तो दे दी लेकिन 24 घंटे बाद भी अंतिम रिपोर्ट पर सुनवाई नहीं करा सकी। इसके चलते बेगुनाह शालू को अभी दो दिन और जेल में रहना होगा। विवेचक के देरी से कोर्ट पहुंचने के चलते अब सोमवार को ही मामले में सुनवाई हो सकेगी। माह का अंतिम शनिवार और रविवार होने के चलते दो दिन कोर्ट में अवकाश रहेगा। यह भी पढ़ें- ससुर की हत्या में बहू बेगुनाह निकली, फिर भी 2 दिन रहना होगा जेल में; कल कोर्ट में रहा इसका इंतजारहत्या का मामला कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट के फ्लैट नंबर सी-104 में पांच सितंबर को दवा कारोबारी विनीत मिनोचा का रक्तरंजित शव मिला था। गले और शरीर पर 17 चाकू के गंभीर घाव मिले थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलि...