अभी थम नहीं रहा गंगा का उफान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- रविवार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर अभी थमा नहीं है, जिससे तराई इलाके वाले आशंकित हैं। गंगा घाट के पुरोहितों की चौकियां जलमग्न हो गईं। अब पुरोहित सीढ़ियों के पास ही अपनी चौकियां लगाए हैं। कालाकांकर से लेकर मानिकपुर, करेंटी, हौदेश्वरनाथ, नौबस्ता जहानाबाद तक रविवार से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे न केवल गंगा का कछारी इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया है बल्कि नाले से बैकफ्लो कर जल खेतों में पहुंचने लगा है। यदि पानी की बढोतरी नहीं थमी तो फसलों को नुकसान होने के साथ ही लोगों के घरों के आसपास पानी पहुंच सकता है। हालांकि गंगा के बढ़ते जल स्तर को लेकर पुलिस प्रशासन नजर रख रहा है। तहसीलदार अनिल कुमार ने कहा कि अभी गंगा के बढ़ते जलस्तर से किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। निगरानी के लिए राजस्व कर्मियों की टीम लगाई गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.