तेहरान, फरवरी 28 -- इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर भयंकर हवाई हमले किए। इन हमलों में कई लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है। हमलों के तुरंत बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कम से कम आठ उन देशों को निशाना बनाया, जहां पर अमेरिकी मिलिट्री के बेस बने हुए हैं। बहरीन, कतर, इजरायल, दुबई समेत कई ठिकानों पर ईरान ने ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। इसके बाद शाम को फिर से ईरान ने मिसाइल हमलों की नई लहर लॉन्च कर दी और ताबड़तोड़ कहर बरपाया। इन हमलों के बाद ईरान ने कहा है कि जो अभी दागी गई थीं, वह तो स्क्रैप मिसाइलें थीं, असली और खतरनाक हथियार जल्द दिखाए जाएंगे। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर जबारी ने कहा कि तेहरान ने सिर्फ अपनी स्क्रैप मिसाइलें दागी हैं, बल्कि जल्द ही अनदेखे और खतरनाक हथियार भी दिखाएगा।

हि...