वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रचंड गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल है। सूरज का तेवर लगातार तल्ख है। चार साल बाद तापमान एक बार फिर 45 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यह सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। बीएचयू में मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 142 साल में अप्रैल महीने में चौथी और बाबतपुर मौसम कार्यालय के आंकड़े के मुताबिक छठवीं बार पारा 45 डिग्री पहुंचा है। विशेषज्ञों की मानें तो रविवार को भी लू और प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि सोमवार से थोड़ी राहत मिले। यह भी पढ़ें- UP Weather: रिकॉर्ड तोड़ने लगी गर्मी, बांदा में पारा 47 के पार, काशी और प्रयागराज में भी बढ़ा तापमान अनुमान है कि 29 अप्रैल को बादल दस्तक देंगे जिससे अगले तीन दिन में बूंदाबादी की संभावना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.