अभी तक शुरू नहीं हो सकी स्वाइन फ्लू की प्रारंभिक जांच, लोग बेपरवाह
एटा, सितम्बर 1 -- जनपद में चार स्वाइन फ्लू संक्रमित मिलने के बाद भी रैपिड किट और आरटीपीसीआर जांच शुरू नहीं हो सकी है। बिना बचाव किए सार्वजनिक स्थान, मेडिकल कालेज, स्वास्थ्य केन्द्रों पर लोग आराम से घूम रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कोई पहल भी नहीं दिखाई दे रही है। पटियाली गेट इलाके में तीन संदिग्ध स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद भी लोगों में स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर कोई चिंता नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क, अपेक्षित दूरी के सामान्य रूप से घूम रहे हैं। जिससे संक्रमण बढ़ने की आशंका लगातार बनी हुई है। मेडिकल कालेज में प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार को पहुंच रहे है। किसी के चेहरे पर मास्क नहीं है। यह भी पढ़ें- Badaun News: स्वास्थ्य--बेकाबू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.