संतकबीरनगर, दिसम्बर 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद में 58 हजार 344 वोटर ट्रेस नहीं हो सके हैं। ये वो मतदाता हैं जो अभी तक ट्रैक ही नहीं हो सके । यदि इनका कुछ पता नहीं चला तो ये वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएंगे। इसके अलावा करीब दो लाख 68 हजार वोटरों का नाम लिस्ट से कटने की संभावना है। एसआईआर की अंतिम तिथि शुक्रवार को रही। अंतिम दिन होने के कारण प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दिया। बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही समीक्षा बैठक भी हुई। बीएलओ भी छूटे कार्य को पूरा करने में देर रात तक जूझते रहे। कुल 13 लाख 37 हजार 186 वोटरों का एसआईआर होना है। इसके सापेक्ष 10 लाख 68 हजार 883 का एसआईआर पूरा हो चुका है। 58,344 वोटर ऐसे हैं जो अभी तक ट्रेस ही नहीं हो सके हैं। इनके तलाश में बीएलओ अन्तिम दिन भी जुटे रहे। ये वोटर सभी के लिए बड़ी समस्या हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.