जमुई, जनवरी 7 -- सोनो, निज संवाददाता नक्सली कमांडर लखन यादव हत्या में शामिल हत्यारे आज भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।हत्या के आज 10 दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं होना पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है। बता दें कि बीते 27 दिसंबर सरेशाम चरकापत्थर थाना के बाराटांड़ गांव में नक्सली कमांडर रहे लखन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में मृतक की पत्नी आरती देवी के बयान पर थाना में दो नामजद तथा तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज एफआईआर में चिल्काखार निवासी मनोज हांसदा और पंकज यादव को आरोपित किया गया है। दोनों के खिलाफ पहले भी नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले रहने की बात सामने आई है। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। 29 दिसंबर को नक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.