अभी जिंदा हूं साहब ! पेंशन करवा दें चालू
हमीरपुर, मई 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। एक दिव्यांग ने सोमवार को डीएम अभिषेक गोयल की जनसुनवाई के दौरान पहुंचकर 'मैं जिंदा हूं साहब, मेरी पेंशन चालू करवा दो' कहकर गुहार लगाई। पीड़ित दिव्यांग ने बताया कि सरकारी अभिलेखों में उसे मृत दर्शाकर एक वर्ष से उसकी पेंशन को बंद कर रखा गया है। मुस्करा ब्लाक के ग्राम बिवांर निवासी भगवानदीन साहू ने सोमवार को डीएम अभिषेक गोयल को दिए जन सुनवाई के दौरान दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह दिव्यांग है और दिव्यांग कल्याण विभाग से पेंशन भी पाता रहा है। अचानक पेंशन बंद हो जाने पर उसने विभाग से जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन विभाग से जानकारी नहीं मिल सकी। बताया कि ऐसे ही हर रोज चक्कर लगाने पर एक बार दिव्यांग कल्याण अधिकारी मिले, जिस पर उन्होंने बताया कि सरकारी दस्तावेजों में उसे मृत घोषित कर उसकी एक वर्ष से पेंशन रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.