नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Vedanta Aluminium share: बीते जून महीने में डी-मर्जर प्रक्रिया के तहत अरबपति और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की चार नई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हुई थीं। ये चार कंपनियां- वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता आयरन एंड स्टील और वेदांता पावर हैं। इन कंपनियों में वेदांता एल्युमीनियम के शेयर ने सबसे बुरा परफॉर्म किया है। डी-मर्जर से बनी बाकी तीन कंपनियों के शेयरों में 15 जून को लिस्टिंग के बाद से बढ़त देखी गई है। वहीं, एल्युमीनियम क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी के शेयर अपने 527 रुपये के लिस्टिंग प्राइस से करीब 15 पर्सेंट गिर गए हैं। इस वजह से एक महीने से भी कम समय में निवेशकों को 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हालाकि, ब्रोकरेज इस शेयर को लेकर पॉजिटिव हैं।किस शेयर में कितना उछाल? वेदांत...