अभी गर्मी और सताएगी, फिलहाल बारिश के आसार नहीं
भभुआ, मई 15 -- कैमूर जिले में आसमान में बादल छाए रहेंगे, पर नहीं बरसेगा मेघ मई माह में कैमूर का 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है तापमान (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में अभी गर्मी व चिलचिलाती धूप और सताएगी। इस सप्ताह राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक, फिलहाल राहतों का दौर खत्म हो गया है और दिन में भीषण गर्मी रहेगी। राहगीरों के बदन झुलसेंगे। घर की दीवारें व धरती दहकेगी।
तापमान की भविष्यवाणी मौसम विभाग की माने तो कैमूर का मौसम इस सप्ताह और अधिक गर्म होने वाला है। यहां का पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भले ही मौसम विभाग ने लू की भविष्यवाणी नहीं की है, मगर स्थिति कमोबेश लू जैसी ही रहने वाली है। बीच-बीच में आसमान में बादल छाए रहेगा, पर बारिश की उम्मीद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.