हरिद्वार, जनवरी 12 -- भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'हिजाब वाली महिला पीएम बनेगी' वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभी किसी और का नंबर आने वाला नहीं। भारत के जीवंत लोकतंत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता देश के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर चुके हैं। मोदी है तो देश का विकास है। हरिद्वार में मीडिया से मुखातिब ठाकुर ने कहा कि जो नेता खुद एक सीट जीतकर संसद पहुंचते हैं, वे इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी गरीब परिवार से आए, चाय बेचने से लेकर पार्टी संगठन में हर स्तर पर काम किया और आज देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले कई वर्षों तक किसी और के प्रधानमंत्री बनने का सवाल ही नहीं उठता। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि आने वाले चु...