अभी और बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, क्यों मुश्किल है इस पर लगाम; समझिए
नई दिल्ली, मई 25 -- भारत में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। यह चौथी बार है जब भारत में डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। हालांकि यह अंतिम बार नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी दाम और बढ़ाए जा सकते हैं। इसके पीछे वजह, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.61 पैसे और डीजल में 2.71 पैसे का इजाफा किया। इसके साथ ही 15 मई से अभी तक पेट्रोल के दाम 7.35 पैसे और डीजल के दाम 7.53 पैसे बढ़ाए जा चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.20 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। क्यों अभी और बढ़ सकते हैं दामजानकारों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में आगे भी इजाफा दिख सकता है। इस सेक्टर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.