प्रयागराज, अप्रैल 1 -- चंदापुर गांव में कोल्ड स्टोर का आंशिक हिस्सा ढहने के मामले में पूर्व मंत्री अंसार अहमद की मुश्किलें और बढ़ना तय है। जांच टीम की अध्यक्ष एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अलग-अलग विभागों के साथ जब बैठक की तो विभागों ने बताया कि कोल्ड स्टोर में कई नियमों का उल्लंघन हुआ है। जिसके बाद अभी अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। बताया गया कि कोल्ड स्टोर का मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। कोल्ड स्टोर के लिए प्राथमिक मानचित्र यूपीसीडा स्वीकृत करता है। जबकि अग्निशमन विभाग, कारखाना विभाग और अंतिम तौर पर उद्यान विभाग भी अपने मानकों के अनुसार मानचित्र स्वीकृत करने का काम करता है। वहीं दूसरी प्रमुख बात यह है कि फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं जारी किया गया था। ऐसी तमाम बातें विभागों ने बताई। हालांकि प्रयागराज विकास प्राधिकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.