पटना, मार्च 6 -- बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने को तैयार होकर नीतीश कुमार ने राज्य और देश की जनता को सरप्राइज दे दिया है। संसद के ऊपरी सदन का सांसद बनने को जीवन की एक इच्छा बताकर दिल्ली जा रहे नीतीश नामांकन दाखिल कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता के मुख्यमंत्रित्व में बनने वाली अगली एनडीए सरकार को सहयोग और मार्गदर्शन का ऐलान करने वाले नीतीश आगे की राजनीति में और चौंका सकते हैं। उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का सांगठनिक चुनाव चल रहा है। बिहार में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को तीसरी बार पद मिल गया है। नीतीश के एक चौंकाने वाले कदम से अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस पैदा होने लगा है। जेडीयू ने 9 मार्च को राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई थी, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होना था। नीती...