नई दिल्ली, मार्च 25 -- ईरान की इजराइल और अमेरिका से जंग ने दुनियाभर के शेयर बाजार को रेंगने पर मजबूर कर दिया है। इससे भारतीय शेयर बाजार भी अछूता नहीं है। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने अपने ऑल टाइम हाई से 12000 अंकों की गिरावट देखी है तो निफ्टी भी बुरी तरह बिखर चुका है। इस माहौल के बीच अब वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने जो चेतावनी दी है, उससे निवेशकों की टेंशन बढ़ सकती है।क्या कहा ब्रोकरेज ने? बर्नस्टीन ने कहा कि भले ही ईरान से जुड़ा मौजूदा युद्ध जल्द खत्म हो जाए लेकिन इसके असर भारत की अर्थव्यवस्था पर गहरे और दूरगामी हो सकते हैं। ब्रोकरेज के अनुसार यह संघर्ष लंबा खिंचता है और कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं तो यह भारत के लिए 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट (GFC) जैसा झटका बन सकता है। ऐसी स्थिति में न...