अभी और आराम चाहते हैं बिग बी
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर एक और अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वे अभी ठीक हो रहे हैं और उन्हें कुछ और आराम की जरूरत है। अमिताभ जो अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिये फैंस को अपडेट देते रहते हैं, उन्होंने पहले बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें अपने नियमित ऑनलाइन गतिविधियों से दूरी बनाने की सलाह दी है। शुक्रवार को अपने टंबलर ब्लॉग पर अमिताभ ने अपनी रिकवरी और शरीर को आराम देने के लिए और समय की जरूरत के बारे में बात की। उन्होंने लिखा कि अभी और आराम की जरूरत है। उन्होंने लिखा खुद को ढाल रहा हूं, सोच-विचार कर रहा हूं, इंसानी शरीर और इसकी अनोखी खूबियों के बारे में। इससे पहले, डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिनों तक आराम करने के कारण अपडेट न दे पाने के लिए अभिनेता ने अपने फैंस से माफी मांगी थी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.