अभी आपको दवाई देती हूं...डीएम कविता मीणा ने वृद्धा का माथा छूकर देखा बुखार, वीडियो वायरल
हापुड़, अगस्त 24 -- Hapur DM Video Viral: यूपी के हापुड़ में गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों के बीच जिलाधिकारी कविता मीणा का काफिला बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंच गया। जहां पर डीएम बाढ़ के पानी के बीच ग्रामीणों के बीच पहुंची और उनसे बातचीत की। डीएम ने बच्चों और वृद्धों से अलग अलग तरीके से बात कर हाल-चाल पूछ ही रहीं थी कि इसी दौरान एक वृद्धा ने बताया कि गांव में डॉक्टर नहीं आ रहे जबकि वह बुखार से तप रही है। इतना सुनकर डीएम कविता मीणा ने वृद्धा से पूछा कि तुम्हे बुखार आ रहा है? फिर गर्दन छूकर एक मां की तरह बुखार देखा। शरीर ठंडा होने की बात कही और फिर बोलीं कि मैं अपनी गाड़ी में बैग रखती हूं। जिसमें दवाई होगी, अभी आपको बुखार की दवाई देती हूं। डीएम हापुड़ का दिल छू लेने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.