मथुरा, दिसम्बर 30 -- राजीव इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव अभिसिंचन में छात्र-छात्राओं ने नयनाभिराम प्रस्तुतियों से न केवल अतिथियों का दिल जीता, बल्कि अपनी वैज्ञानिक चेतना, आध्यात्मिक मूल्यों तथा भारतीय संस्कृति में समाहित एकता की भावना की शानदार झलक भी दिखाई। राजीव इंटरनेशनल के 15वें वार्षिकोत्सव अभिसिंचन का शुभारम्भ श्रीगणेश वंदना तथा विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति से पहले आरआईएस के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरके ग्रुप अरुण अग्रवाल ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, कोसीकलां नगर पालिका के अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मथुरा पल्लवी अग्रवाल, एडीजे ब्रजेश कुमार, कमानडेंट होमगार्ड शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि का पुष्प गुच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.