भागलपुर, जनवरी 11 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कहलगांव थाना क्षेत्र के मकसपुर निवासी अभिषेक कुमार साह की हत्या में पुलिस को अब तक घटना में प्रयुक्त हथियार ( हेक्सा ब्लेड) और उसका मोबाइल भी नहीं मिला है। इसकी बरामदगी के लिए पुलिस ने राधे मंडल और संतोष दास को 18 घंटे के लिए रिमांड पर लिया है। बता दें कि ढाब में अभिषेक के शरीर मिलने के दो दिन बाद पुलिस को उसका सिर और पैर खोजने में दो दिन लग गए थे। अब उसी जगह के आसपास पुलिस संतोष और राधे को लेकर रविवार को हेक्सा ब्लेड और मोबाइल ढूंढेगी। मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शेष बचे साक्ष्य को एकत्रित करने के लिए अभियुक्त राधे और संतोष साह को 18 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...