अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या के मामले में मंगलवार को भी आरोप तय करने की प्रक्रिया नहीं हो सकी। बचाव पक्ष ने समय मांग लिया है। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 26 फरवरी की तिथि नियत की है। 26 सितंबर 2025 की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नामजद पूजा पांडेय, अशोक पांडेय व दोनों शूटर जेल में हैं। पुलिस के अनुसार पूजा व अशोक ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इसमें चारों आरोपियों की जमानत रद्द हो चुकी हैं। वहीं पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट को न्यायालय ने ट्रायल के लिए कमिट करते हुए सत्र न्यायालय भेज दिया है। इस पर अब आरोप तय करने की प्रक्रिया होनी है। लेकिन, इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.