अभिषेक सीएम सचिवालय, मृत्युंजय बीपीएससी गए; बिहार में 31 अफसरों का ट्रांसफर, 5 को नई पोस्टिंग
पटना, जुलाई 1 -- बिहार में सरकारी अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले जारी हैं। अब बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों के तबादला और नई पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 31 बिप्रसे अफसर का ट्रांसफर किया गया है, जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे 5 अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। नालंदा के वरीय उप समाहर्ता अभिषेक श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री सचिवालय विभाग में उप सचिव बनाया गया है। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे मृत्युंजय कुमार को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है। राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, उप सचिव और मूल कोटि स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे अमिताभ सिंह को सीवान जिला पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.