नई दिल्ली, फरवरी 25 -- भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने खराब फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लय में लौटने का समर्थन किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ मैच में शीर्ष क्रम में रणनीतिक बदलाव से इनकार नहीं किया जिसमें संजू सैमसन को खिलाना भी शामिल है। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक के लिए अब तक चीजें मुश्किल रही हैं। उन्होंने चार मैचों में 3.75 के औसत और 75 के स्ट्राइक-रेट से सिर्फ 15 रन बनाए हैं। लेकिन कोटक को बाएं हाथ के इस खिलाड़ी की काबिलियत पर कोई शक नहीं है जो पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ ग्रुप मैच में नहीं खेल पाए थे। कोटक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'अभिषेक की तबीयत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.