अभिषेक शर्मा भारत के सबसे महान टी-20I ओपनर हैं? अश्विन ने बताई उनकी खासियत
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद 35 गेंदों में शतक भी जड़ दिया। उन्होंने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सिर्फ 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी 297 से अधिक की स्ट्राइक रेट से खेली। इससे पहले सितंबर महीने में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक जड़ा था। उन्होंने अपने टी-20 करियर में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 4 शतक जड़ दिए हैं। टी-20I में शतक जड़ने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है और सिर्फ रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल से पीछे हैं। अभिषेक शर्मा भारत के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.