नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दमदार पारी खेली। हालांकि वह अर्धशतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर ईडन गार्डन्स में टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड 21 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा अर्धशतक लगाने से सिर्फ दो रन से चूक गए। हालांकि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 100 से अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में अपनी पारी के दौरान 21 गेंद में 48 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए। इस पारी के दौरान अभिषेक सनराइजर्स हैदराबा...