नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के क्लब में एंट्री मारी है। वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1,000 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। शनिवार, 24 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्ड बुक के पन्न तब पलटे जब उन्होंने 15 रन बनाकर साल 2026 के कलैंडर ईयर में टी-20I में 1,000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय के रूप में रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। अभिषेक को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में 1,000 रन के क्लब में शामिल होने के लिए 15 रन चाहि...