नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 में गदर काटते हुए आतिशी शतक जमाया। उन्होंने मंगलवार को 38 गेंदों में 9 चौकों और 11 छक्कों की बदौलत 113 रनों की पारी खेली। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक था। 26 वर्षीय अभिषेक की पारी की बदौलत भारत ने 199 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल किया और छह विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त कायम कर ली।अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास अभिषेक ने न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रच दिया। वह न्यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सूर्या ने नवंबर 2022 में न्यूजील...