नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंदों में शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर टीम के लिए खेलते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने फिन एलन के साथ भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जोकि उन्होंने 2017 में बनाया था।अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सिर्फ 30 गेंद में शतक बनाया। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है...