अभिषेक शर्मा ने ठोका दोहरा शतक, टीम ने 50 ओवर में बना दिए 533 रन
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर वन डे लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट 2026-27 में अमृतसर सीनियर की ओर से खेलते हुए धमाकेदार बैटिंग की। उन्होंने तरन तारन के खिलाफ मुकाबले में 91 गेंदों में 233 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 25 छक्के लगाए। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम ने 500 से अधिक रन का स्कोर बनाया। उन्होंने स्टेडियम के चारों तरफ चौकों छक्कों की बरसात की। यह भी पढ़ें- कपिल देव बाहर, रोहित के साथ 'खेला'; अर्शदीप ने चुनी ऑल फॉर्मेट इंडिया XIअभिषेक शर्मा ने बनाए 233 रन अमृतसर सीनियर के लिए पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक ने 256 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने अभय चौधरी के साथ पहले विकेट के लिए 305 रन जोड़े। जिन्होंने 85 गेंद में 93 रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.