नई दिल्ली, मार्च 9 -- अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रन बनाने के लिए तरस रहे थे। पहली तीन पारियों में तो उनका खाता तक नहीं खुला था। चौथे मैच में खाता खुला, लेकिन सिर्फ 15 रन ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाए। अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ जरूर 55 रन उनके बल्ले से आए, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच में सिर्फ 10 रन बना सके, जिसे वर्चुअल क्वार्टर फाइनल कहा गया था। सेमीफाइनल में भी अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत रहा और वे 9 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में उन पर दबाव था कि फाइनल मैच में कुछ कमाल करें और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में कमाल किया भी, लेकिन जिस बल्ले से अभिषेक ने हल्ला बोला असल में वह किसी दूसरे खिलाड़ी का बल्ला था। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद अभिषेक शर्मा ने खुलासा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.