नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Abhishek Sharma Embarrassing Record: भारत ने जिम्बाब्वे का तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। हालांकि, स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप रहे। उन्होंने तीन मैचों में कुल 11 रन जुटाए। अभिषेक ने पहले टी20 में आठ गेंदों में एक, दूसरे मैच में 8 गेंदों में 8 और तीसरे मुकाबले में चार गेंदों में दो रन बटोरे। हैरानी की बात यह है कि तीन मैचों में अभिषेक को तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने आउट किया।अभिषेक ने जिम्बाब्वे में रचा शर्मनाक इतिहास 25 वर्षीय अभिषेक ने जिम्बाब्वे में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शर्मनाक इतिहास रच डाला है। वह एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज (कम से कम तीन पारी) में सबसे कम रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर का सात साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। ...